मेरी राशि कौन सी है?

वैदिक ज्योतिष में राशि का अर्थ जन्म के समय चंद्रमा की राशि है। अपनी जन्म तिथि, समय और जन्म स्थान डालें — हम आपकी चंद्र राशि, नक्षत्र, चरण और उस नक्षत्र-चरण का पारंपरिक नामाक्षर बताएँगे। जन्म समय न पता हो तो भी राशि निकल जाती है (अधिकतर)।

ध्यान दें
  • गणना लाहिड़ी (चित्रपक्ष) अयनांश से, भारतीय समय (IST) मानकर होती है। विदेश में जन्मे हों तो स्थानीय समय को IST में बदलकर डालें।
  • पश्चिमी (सायन) राशि और वैदिक (निरयन) राशि अलग हो सकती हैं — यहाँ वैदिक राशि बताई गई है।
  • चंद्रमा लगभग हर सवा दो दिन में राशि बदलता है, इसलिए राशि-बदलाव वाले दिन जन्म समय के बिना राशि पक्की नहीं होती।
  • आपका जन्म-विवरण सहेजा नहीं जाता।
AI से चैट करें